सकलडीहा पुलिस ने चोरी की भैंस किया बरामद, एक गिरफ्तार - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 19 मार्च 2026

सकलडीहा पुलिस ने चोरी की भैंस किया बरामद, एक गिरफ्तार

SP Aditya Langhe द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में Sakaldiha Police ने चोरी का भैंस बरामद करते हुए एक गिरफ्तार किया है.
 
सकलडीहा पुलिस ने चोरी का भैंस किया बरामद, एक गिरफ्तार

  • चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी पुलिस के कब्जे में 
चन्दौली ; एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-54/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त शान्तनू प्रसाद पुत्र धर्मराज बिन्द अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली को आज दिनांक 19.03.2025 को रमरेपुर पुलिया से विशुनपुर कला जाने वाली सड़क पर समय करीब 12.50 बजे चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में प्रयुक्त वाहन UP67AT9402 की बरामदगी की गयी। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना स्थानीय के ग्राम उकनी वीरम राय में दिनांक 27.02.2026 को अखिलेश यादव पुत्र बालकिशुन यादव के द्वार से अज्ञात चोरो द्वारा एक भैंस चुरा लिया गया था। जिसपर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-54/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
शान्तनू प्रसाद पुत्र धर्मराज बिन्द अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली, उम्र करीब 20 वर्ष

बरामदगी विवरण-
1.एक राशि चोरी की भैंस
2.चोरी की घटना में प्रयुक्त एक टाटा मैजिक वाहन UP67AT9402

बरामदगी एंव गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 अजय कुमार शर्मा कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 देवेन्द्र कुमार मौर्य कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.का0 रोहित कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram