चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कारों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

रविवार, 31 मई 2026

चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कारों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन मण्डी के सामने फ्लाई ओवर के पास से सघन चेकिंग के दौरान दो कारें आती दिखाई दीं, जिन्हें रोककर हाईवे के किनारे खड़ा कराया गया । 

चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कारों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद,  तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  • कार की डिग्गी में बंडल बनाकर हो रही थी तस्करी, कोतवाली चन्दौली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। 
  • वाराणसी की तरफ से आ रही दो कारें जब्त, 48 किलो अवैध गांजा व 05 मोबाइल फोन बरामद।
  • बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 23.50 लाख रूपये। 

चन्दौली। उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में दिनांक 30.05.2026 को कोतवाली चन्दौली पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन मण्डी के सामने फ्लाई ओवर के पास से सघन चेकिंग के दौरान दो कारें आती दिखाई दीं, जिन्हें रोककर हाईवे के किनारे खड़ा कराया गया । 


वाहनों की तलाशी ली गई, तो हुंडई कार (UP65DY6249) की डिग्गी से 20 बंडल गांजा तथा डिजायर कार (CG04MK 3105) की डिग्गी से 27 बंडल गांजा बरामद हुआ । वजन करने पर दोनों वाहनों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । इसके अतिरिक्त गिरफ्तार 03 अभियुक्तों के पास से 05 मोबाइल फोन और 01 काला पिड्डू बैग बरामद हुआ । 


उक्त बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों को दिनांक 30.05.2026 को पुलिस हिरासत में लेकर थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0 0266/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।