जिले के सभी थानों पर हुआ "थाना समाधान दिवस" का आयोजन - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

शनिवार, 23 मई 2026

जिले के सभी थानों पर हुआ "थाना समाधान दिवस" का आयोजन

शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया।


जिले के सभी थानों पर हुआ "थाना समाधान दिवस" का आयोजन


🔹 फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु किया जा रहा प्रयास ।

🔹 जन सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों/शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही किया गया निस्तारण ।

🔹 प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण को दिए गए हैं स्पष्ट- निर्देश ।

🔹 सभी को स्पष्ट निर्देश कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर भौतिक सत्यापन के साथ करें निस्तारित । 


चंदौली : शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले "थाना/सम्पूर्ण समाधान दिवस" के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। 

उक्त आयोजन के अवसर पर समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा मय राजस्व टीम के साथ जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। 


जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। 


पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जमीन/राजस्व से सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का जांच व निस्तारण किया जा रहा। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। 


जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित कर एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना कर उनके हस्ताक्षर कराये जा रहे।


कुल प्राप्त हुए प्रार्थना पत्र- 123

कुल निस्तारित प्रार्थना पत्र- 21

शेष/निस्तारण आधीन प्रार्थना पत्र- जिनका निस्तारण संयुक्त टीम द्वारा मौके पर किया जाएगा– 102