उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।
Purvanchal Crime News / शहाबगंज /चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात (Chandauli Murder Case) सामने आई है। फत्तेपुर खुर्द गांव के पास मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस Shahabganj Policeने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को आलाकत्ल (गड़ासा) के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
👉घटना की शुरुआत 30 अप्रैल 2026 की शाम को हुई। जानकारी के अनुसार, कोमल तिवारी (52 वर्ष, निवासी गजधरा) और आरोपी अमरनाथ यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी का दावा है कि उसकी पत्नी को लेकर अपशब्द कहे जाने पर वह अपना आपा खो बैठा और उसने पास रखे गड़ासे से कोमल तिवारी (Komal Tiwari Murder)के सिर पर जोरदार वार कर दिया।
😭इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल कोमल तिवारी को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया था। जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए 2 मई की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आशीष कुमार पाठक की तहरीर पर धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस (Chandauli Police Action)की तीन टीमों ने फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। 6 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तियरा मार्केट के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया। आरोपी अमरनाथ यादव की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना गड़ासा भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की प्रोफाइल:
नाम: अमरनाथ यादव
निवासी: तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली।
नाम: अमरनाथ यादव
निवासी: तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह, संतोष सिंह, राजेंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल अजय पटेल और महिला कांस्टेबल नीतू भारती की अहम भूमिका रही।

