चन्दौली में चार दिन से लापता मासूम, पत्नी ने पति पर लगाया आरोप - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 4 नवंबर 2023

चन्दौली में चार दिन से लापता मासूम, पत्नी ने पति पर लगाया आरोप

 शहीद गांव में घर के सामने खेल रहा चार साल का बच्चा विगत 31 अक्टूबर दिन में 2 बजे से गायब है। जिससे उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है।



धानापुर | थानाक्षेत्र के शहीद गांव में घर के सामने खेल रहा चार साल का बच्चा विगत 31 अक्टूबर दिन में 2 बजे से गायब है। जिससे उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मां ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए अपने ही पति पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है।


बताया जाता है कि जीनत महल पुत्री रहमत अली का विवाह अबुल हसन पुत्र हासिल ग्राम कुआं थाना शहाबगंज के साथ हुई थी। उनके बीच कुछ सालों से विवाद चल रहा है जो न्यायालय में लंबित है। विवाद के बाद से जीनत बच्चों के साथ मायके में रह रही है।


इसी दौरान चार दिन पूर्व उनका चार साल का पुत्र आयान घर के बाहर बरामदे में खेल रहा था जो गायब हो गया। जीनत ने

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram