सकलडीहा : महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत दो मनचले शोहदों पर कार्रवाई - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

सकलडीहा : महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत दो मनचले शोहदों पर कार्रवाई

Sakaldiha Police टीम द्वारा Mission Shakti Phase-5.0 अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. 


पूर्वांचल क्राइम / ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत SP Chandauli Adity Langhe के निर्देशन में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान Operation Majnu के तहत मनचले शोहदो पर सतर्क दृष्टि रखने के के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.10.2025 को कस्बा सकलडीहा स्थित पीजी कालेज सकलडीहा व सम्मय माता मन्दिर ग्राम नागेपुर से आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियो को देखकर उनसे अश्लील बातें बोलने,गाना गानें व अश्लील फब्तियां कसने वाले अभियुक्त 1.हाशीम पुत्र रज्जब अली 2.नसीम अली पुत्र अब्दुल खालिक निवासीगण ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को अन्तर्गत धारा 296 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0सं0 210/2025 धारा 296 बीएनएस बनाम हाशीम पुत्र रज्जब अली उपरोक्त व मु0अ0सं0-211/25 धारा 296 बीएनएस बनाम नसीम अली पुत्र अब्दुल खालिक उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।  




गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः -
1.हाशीम पुत्र रज्जब अली निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 28 वर्ष
2.नसीम अली पुत्र अब्दुल खालिक निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 37 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1.प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.व0उ0नि0 वरुणेन्द्र राय कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.का0 रोहित कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram