Chandauli Police ने शराब माफियाओं के क्रियाकलाप पर अंकुश लगाने के लिए 229.5 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
- थाना अलीनगर व आर0पी0एफ0 पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्यवाही
चन्दौली : SP Aditya Langhe द्वारा शराब माफियाओं के क्रियाकलाप पर अंकुश लगाने के लिए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में Alinagar and RPF Police टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 08.02.2026 को समय करीब 16.30 बजे लोको कालोनी स्थित रेलवे ओवर ब्रीज के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल मात्रा 229.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद (English liquor recovered) किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्रम कुमार महतो पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद महतो निवासी रोमी पोस्ट सूर्यपूरा थाना ओ0पी0 पदमा जिला हजारीबाग झारखण्ड वर्तमान पता लावाकूदर पोस्ट डाटोखुर्द थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग (झारखण्ड) उम्र 32 वर्ष व पंचम कुमार महतो पुत्र धीरेन्द्र कुमार महतो निवासी रोमी पोस्ट सुर्यपुरा थाना ओ0पी0पदमा जिला हजारीबाग(झारखण्ड), वर्तमान पता- लावाकूदर पोस्ट डाटोखुर्द थाना कटकमसांड़ी जिला हजारीबाग(झारखण्ड) उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई।
05 बोरो में अवैध शराब (Illegal liquor)
1. पहले बोरी में 270 पीस 8PM गोल्ड प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML बरामद हुआ।
2. दुसरे बोरी में 300 पीस 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML बरामद हुआ,
3. तीसरे बोरी में 300 पीस आफ्टर डार्क प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML बरामद हुआ,
4. चौथे बोरी में 300 पीस 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML बरामद हुआ
5. पाँचवे बोरी में 105 पीस आफ्टर डार्क प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML बरामद हुआ।
शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram

