चंदौली : समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS के तहत कुल 48 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 12 मार्च 2026

चंदौली : समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS के तहत कुल 48 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही

पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से शराब की दुकानों के आस पास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के विरुद्ध चेकिंग कर कार्रवाई की गई।

चंदौली : समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS के तहत कुल 48 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही

चन्दौली । पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, श्री वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली व अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन, समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल मार्गदर्शन में समस्त थानो द्वारा चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों व अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारीगण को ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में दिनांक 11.03.2026 को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS  के तहत कुल 48 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram