आलू के बोरियों में छुपा कर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 24 जून 2026

आलू के बोरियों में छुपा कर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद

मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 01 ट्रक से 925 पेटी (8222.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर मौके से 01 अभियुक्त को  गिरफ्तार किया

आलू के बोरियों में छुपा कर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद

  • बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 31 लाख रुपये
  • पंजाब से ट्रक में आलू के बीच छिपाकर लाई जा रही थी शराब, बिहार में खपाने की थी तैयारी

चन्दौली : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा जनपद मे अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान मैनुअल साक्ष्यो के आधार पर 01 ट्रक वाहन (JK02BP1812) से  कुल 925 पेटी (8222.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर मौके से 01 शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 23.06.2026  को थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मय हमराह व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मैनुअल साक्ष्यो के आधार पर पुलिस टीम द्वारा  मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JK02BP1812 को रोकने का प्रयास किया गया। चालक द्वारा वाहन को तेजी से भगाकर भागने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक में आलू की बोरियों की आड़ में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्राण्डों की कुल 925 पेटी में कुल लगभग 8222.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । बरामद समस्त शराब पर "For Sale in Punjab Only" अंकित पाया गया, जो केवल पंजाब राज्य में बिक्री हेतु अधिकृत थी।


आलू के बोरियों में छुपा कर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद


गिरफ्तार किये गये अभियुक्त की पहचान मो0 जबीर पुत्र स्व0 नाजीर हुसैन निवासी अस्तादमल्लाह, पोस्ट बेरुस, थाना बस स्टैण्ड सिटी, बक्सीनगर, जम्मू, उम्र लगभग 50 वर्ष के रुप में हुई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 310/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली  में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पूछताछ विवरण

अभियुक्त ने  पूछताछ के दौरान बताया कि वह ट्रक चालक है। उसे उक्त शराब पंजाब से लोड कराकर बिहार पहुंचाने के लिए दी गई थी। शराब को ट्रक में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था ताकि चेकिंग के दौरान किसी को संदेह न हो। अभियुक्त ने बताया कि बिहार पहुंचने पर उसे वाहन स्वामी/संबंधित व्यक्तियों द्वारा बताये गये स्थान पर शराब उतारनी थी, जिसके एवज में उसे किराया एवं अतिरिक्त धनराशि मिलने वाली थी।