वांछित अभियुक्त जावेद अहमद पुत्र कलाम कुरैशी निवासी उसियाँ थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर को दिनाँक 20.08.2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
चन्दौली : उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में गठित संयुक्त टीम थाना कन्दवा व थाना सैयदराजा द्वारा मु0अ0सं0 27/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनिय व 19(1)/61(2) बी.एन.एस से सम्बंधित वांछित अभियुक्त जावेद अहमद पुत्र कलाम कुरैशी निवासी उसियाँ थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर को दिनाँक 20.08.2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
मु0अ0सं0 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनिय व 19(1)/61(2) बी.एन.एस से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अतहर कुरैशी पुत्र मोबिन कुरैशी निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार को मुखबीर की सूचना पर ककरैत नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त जावेद अहमद द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गोवंशों को मंगाकर नुआंव, बिहार में एकत्र करता था तथा गोवध हेतु गोवंशों को बिहार, पश्चिम बंगाल एवं अन्य प्रान्तों में भेजता था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इस कारोबार से प्राप्त धनराशि का लेन-देन विभिन्न ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से किया जाता था।
अभियुक्त अतहर कुरैशी ने भी पूछताछ में बताया कि वह जावेद अहमद एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश तथा आसपास के जनपदों से गोवंशों को नुआंव मेले में लाकर गोवध हेतु बिहार, पश्चिम बंगाल एवं अन्य प्रान्तों में भेजने का कार्य करता था। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा धनराशि के लेन-देन के लिए ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भुगतान किए जाने की बात बताई गई।
पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में आवश्यक जांच एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.जावेद अहमद पुत्र कलाम कुरैशी निवासी उसियाँ थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 42 वर्ष
2.अतहर कुरैशी पुत्र मोबिन कुरैशी निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार उम्र करीब 50 वर्ष
अभियुक्त अतहर उपरोक्त की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
2- हे0का0 संदीप कुमार पाण्डेय थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
3.रि0का0 सिद्धार्थ सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
4- रि0का0 आकाश यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
5-मो0 अता थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
अभियुक्त मो0 जावेद की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
1-उ0नि0 राम कुमार दूबे थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2-का0 गोविन्द मिश्र थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3- का0 मनीष कुमार थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
4-का0 अमित कुमार थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
