चंदौली में भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से भैंस और 6 मोबाइल बरामद - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 9 सितंबर 2026

चंदौली में भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से भैंस और 6 मोबाइल बरामद

चंदौली के अलीनगर में पुलिस और सर्विलांस टीम ने भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पिकअप, चोरी की भैंस और 6 मोबाइल बरामद हुए।

चंदौली में भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से भैंस और 6 मोबाइल बरामद

चंदौली में भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से भैंस और 6 मोबाइल बरामद

पूर्वांचल क्राइम, चंदौली। जिले के अलीनगर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने भैंस चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की भैंस को पिकअप वाहन के जरिए बिहार ले जाकर कम कीमत में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की भैंस, पिकअप वाहन और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेवसा स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे पिकअप वाहन में चोरी की भैंस लादने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह और प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।


पुलिस का दावा है कि टीम को देखकर आरोपियों ने पिकअप चालक को वाहन पुलिसकर्मियों की ओर चढ़ाने के लिए कहा। इसके बाद चालक ने कथित तौर पर वाहन को तेजी से पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा दिया। वाहन अनियंत्रित होकर रेलवे ब्रिज के पिलर से टकरा गया। पुलिस टीम ने पिकअप चालक समेत भैंस लाद रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया।


चंदौली में भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से भैंस और 6 मोबाइल बरामद


गिरफ्तार किए गए आरोपी


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. याकूब निवासी वाराणसी, विजय चौहान उर्फ रिंकू निवासी सकलडीहा चंदौली, आनंद मौर्य निवासी वाराणसी, ओम प्रकाश नट निवासी कैमूर बिहार, सटरु हुसैन निवासी चंदौली, नितेश कुमार निवासी कैमूर बिहार, अखिलेश नट निवासी बक्सर बिहार और विनोद नट निवासी कैमूर बिहार के रूप में हुई है।


पूछताछ में कई पशु चोरी का खुलासा


पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक मवेशी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान और अंधेरी जगहों से मवेशी चोरी करते थे और पिकअप से बिहार ले जाकर उन्हें कम कीमत में बेच देते थे।


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अलीनगर, सकलडीहा, चंदौली, सैयदराजा, चकिया और इलिया थाना क्षेत्रों में पूर्व में हुई मवेशी चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी दी है। आरोपी विजय चौहान उर्फ रिंकू के खिलाफ चकिया, शहाबगंज, इलिया और सकलडीहा थानों में कई मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। सटरु हुसैन के खिलाफ भी पूर्व में पशु क्रूरता और गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है।