एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन सकलडीहा के बाहर आने जाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को गिरफ्तार किया।
पूर्वांचल क्राइम / चंदौली ब्यूरो चीफ दिवाकर राय
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के कुशन नेतृत्व में आज दिनांक 06.10.2026 को थाना सकलडीहा की एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन सकलडीहा के बाहर आने जानेवाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले शोहदें रमेश राम पुत्र सुबेदार राम निवासी ग्राम ओनावल थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 23 वर्ष को रेलवे स्टेशन सकलडीहा के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-197/2026 धारा 296 बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रमेश राम पुत्र सुबेदार राम निवासी ग्राम ओनावल थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 23 वर्ष
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-197/2026 धारा 296 बीएनएस थाना सकलडीहा जनपद चंदौली।
2.मु0अ0स0 192/22 धारा 354/354क भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1-थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
2-उ0नि0 जगदीश यादव थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
3-म0हे0का0 रिमा यादव थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
4-का0 प्रश्विन दूबे थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
5-का0 हृदेश चक्रवर्ती थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।

