चंदौली कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे वांछित वारण्टी उमाशंकर यादव को ग्राम बिछिया से किया गिरफ्तार। SC/ST व BNS की धाराओं में दर्ज था केस।
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारण्ट पर चंदौली पुलिस की सख्त कार्रवाई
ग्राम बिछिया में दबिश देकर वारण्टी उमाशंकर यादव को किया गिरफ्तार
बीएनएस (BNS) और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
चंदौली ब्यूरो चीफ दिवाकर राय (पूर्वांचल क्राइम ): जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा न्यायालय द्वारा जारी आदेशों व वारण्टों के शत्-प्रतिशत तामीला हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारण्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त उमाशंकर यादव को उसके पैतृक गांव से धर दबोचा।
बिछिया गांव में दबिश देकर की गई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी० एक्ट) चन्दौली द्वारा अभियुक्त के खिलाफ वारण्ट निर्गत किया गया था। वह न्यायालय में पेशी से लगातार कतरा रहा था। गुरुवार 08 अक्टूबर को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बिछिया में घेराबंदी कर 50 वर्षीय वारण्टी उमाशंकर यादव को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा
गिरफ्तार अभियुक्त उमाशंकर यादव के विरुद्ध थाना चन्दौली में मु0नं0- 807/2025 (अ0सं0- 300/2024) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(2), 333, 117(2) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1 .प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना व जिला चन्दौली।
2 .उप-निरीक्षक कमलेस सिंह, थाना व जिला चन्दौली।
3 .कांस्टेबल अरविंद कुमार, थाना व जिला चन्दौली।आगे पढ़े चंदौली क्राइम की पूरी खबरें

