Crime : पास्को एक्ट के अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया अरेस्ट - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

Crime : पास्को एक्ट के अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया अरेस्ट

इंस्पेक्टर बबुरी राजेश सरोज के नेतृत्व में पास्को एक्ट से संबंधित अभियुक्त दिघवट के रहने वाले रामबदन पुत्र बसरु निवासी उम्र 65 वर्ष को बारह घंटे के अंदर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

Crime  : पास्को एक्ट के अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया अरेस्ट
 पास्को एक्ट के अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया अरेस्ट   

बबुरी, चन्दौली | इंस्पेक्टर बबुरी राजेश सरोज के नेतृत्व में पास्को एक्ट से संबंधित अभियुक्त दिघवट के रहने वाले रामबदन पुत्र बसरु निवासी उम्र 65 वर्ष को  बारह घंटे के अंदर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। 

मुखबिर के सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में इंस्पेक्टर राजेश सरोज ने बताया कि गुरुवार की शाम वादी पीड़िता के द्वारा दुष्कर्म से संबंधित एफआईआर कराया गया।

मुकदमा दर्ज करने के बाद ही देर रात्रि तक खोजबीन शुरू हुयी फिर मुखबिर सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।  साथ ही संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की गयी। इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजेश सरोज के सहयोगी हमराही रहे। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.