ओरवा गांव में खलिहान में रखी 35 बीघा खेत की पुआल अज्ञात कारण से धूं-धूं कर जलने लगा। फायर बिग्रेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
![]() |
ओरवा गांव में पुआल में आग लगने की घटना की जानकारी देते किसान दरोगा सिंह |
ओरवा गांव के दरोगा सिंह अपने खेत की पुआल गांव में ही अपने खेत में गाज कर रखे हुए थे। देर रात अचानक पुआल धूं धूंकर जलने लगा। आग की लपट तेज होने पर ग्रामीण शोर गुल मचाने लगे। किसान की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इसके बाद भी बुधवार को सुबह तक जली पुआल में से धूंआ निकलता रहा।
किसान दरोगा सिंह ने बताया कि करीब 35 बीघा की पुआल जल जाने से पशुओं के सामाने चारा की दिक्कत होगयी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात कारण से आग लगने पर पुआल जल गया था।