कन्दवा पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध खनन में चल रहे छह ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर चालको में हड़कंप मच गया।
धीना। कन्दवा पुलिस ने अभियान चलाकर रविवार को अवैध खनन में चल रहे छह ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया।इससे अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर चालको में हड़कंप मच गया। इन दिनों अवैध खनन कर ट्रैक्टर संचालक बालू का कारोबार तेजी से कर रहे थे।
अवैध खनन के रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ,अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह,पुलिस उपाधीक्षक सदर रामवीर सिंह ने मातहतों को दिशा निर्देश दिया है।इसको देखते हुए कंदवा थानाध्यक्ष निरीक्षक बिनोद कुमार मिश्रा ने अवैध खनन पर अभियान चलाने के लिए टीम गठित किया है।इसमें उपनिरीक्षक मुन्ना राम, रामभवन यादव, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल श्रीकांत यादव, रजत पाण्डेय शामिल है।
पुलिस टीम ने रविवार की सुबह तलाशपुर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाकर छः अवैध रूप से चल रहे ओभर लोड ट्रैक्टर को सीज कर दिया।इससे अवैध खनन करने में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया।इस संबंध में कंदवा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी क़ीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।