मंडुआडीह के युवा थानाध्यक्ष राजीव सिंह का भी तबादला कर दिया गया | अधिकारियों-कर्मचारी ने थाना परिसर पर विदाई समारोह आयोजित किया। सबकी आंखों में साफ-साफ आंसू देखा गया।
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी वरुणा जोन के 2 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ। मंडुआडीह के युवा थानाध्यक्ष राजीव सिंह का भी तबादला कर दिया गया । उनके तबादला की खबर सुनते ही अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारी ने थाना परिसर पर विदाई समारोह आयोजित किया। विदाई समारोह के दौरान सबकी आंखों में साफ-साफ आंसू देखा गया।
युवा थानाध्यक्ष राजीव सिंह निष्पक्ष कार्य के लिए लोगों के बीच जाने पहचाने जाते हैं। यही वजह है कि न सिर्फ पुलिसकर्मी बल्कि आसपास के जनता भी उनकी विदाई समारोह में सम्मिलित हुई ।
थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह लोहता थाने के नए थानाध्यक्ष बनाए गए है। पूर्व थानाध्यक्ष के ट्रांसफर से आहत नजर आएं स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 2 साल के कार्यकाल मे मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने अपनी जीप से उतर कर किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया बल्कि गलत करने वालों को पास बुलाकर प्रेम से समझाया और ऐसा थानाध्यक्ष मिलना मुश्किल है ।