Chandauli : लखनऊ की घटना से प्रशासन अलर्ट , कचहरी परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 8 जून 2023

Chandauli : लखनऊ की घटना से प्रशासन अलर्ट , कचहरी परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ की घटना से प्रशासन अलर्ट मोड़ में हो गया है, जिले के कचहरी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  

लखनऊ की घटना से प्रशासन अलर्ट , कचहरी परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
फोटो, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अफसर

चंदौली। शूटर जीवा की हत्या के बाद चन्दौली न्यायालय का पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया गया।  जिले की पुलिस काफी अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। बुधवार को शूटर जीवा की हत्या के बाद चन्दौली न्यायालय का पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया गया। 

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जिला जज के साथ मिलकर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए गहनता पूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे मेटल डिडेक्टर की प्रकिया में सहयोग करने के लिए विशेष आग्रह किया। 

चर्चा के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी, मेटल डिडेक्टर सहित अन्य उपकरणों का निरीक्षण किया गया। वहीं न्यायालय परिसर की सुरक्षा ब्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों से उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में हमेशा भ्रमण करते रहें। 

कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी सघन जांच करें, वाहनों की चेकिंग लगातार करते रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सदर राजीव सिंह, अनिल पांडेय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram