चेकिंग के दौरान 02 पिकअप वाहन व 01 ब्रेजा से 03 शातिर गो-तस्कर हुए गिरफ्तार, 03 गोवंश किया बरामद - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

चेकिंग के दौरान 02 पिकअप वाहन व 01 ब्रेजा से 03 शातिर गो-तस्कर हुए गिरफ्तार, 03 गोवंश किया बरामद


सैयदराजा पुलिस की सक्रियता रंग लाई

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

Superintendent of Police Chandauli, Aditya Langhe द्वारा गौतस्करी व cow smuggling gangs के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में
उ0नि0 अवधेश नारायन मय हमराह संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कस्बा सैयदराजा से रवाना होकर जेठमलपुर तिराहा पहुँचा और एनएच-2 हाईवे के उत्तरी लेन पर बैरियर लगा कर वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गई लगभग 10-15 मिनट बाद दो पिकअप वाहन चन्दौली की तरफ से आती दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा दोनों पिकअप वाहनों को रुकने का इशारा करने लगे कि तभी सफेद रंग की ब्रेजा बाँये से पीकअप वाहनों के समानन्तर आकर उसमें बैठे लोग चन्दौली की तरफ से आ रही पीकअप वाहनों में बैठे लोगों को ललकारते हुए इशारा किये की आगे पुलिस वाले है तेजी से चढा कर भागों नही तो पकडे जाओगे इस पर दोनों पीकअप और तेजी एवं खतरनाक तरीके से पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से वाहन चढाते हुए भागना चाहे उक्त दोनों पिकअप पुलिस बैरियर से टकरा कर घसीटते हुए रुक गई। ब्रेजा वाहन 15-20 कदम दाहिने तरफ डिवाडर के पास जाकर रुक गई तथा पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए तीनों वाहनों में बैठे व्यक्तियों को घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। 

पुलिस टीम द्वारा 03 शांतिर गौ-तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उनके पासे से कुल 03 राशि गोवंश व  03 वाहन क्रमशः-  1-UP 62 DT 4781 इन्ट्रा पिकअप, 2-UP 67 BT 2665 व 3-ब्रेजा वाहन सं0  UP 62 BP 7667  को बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 33/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
 1. सनी सरोज पुत्र राजपती सरोज निवासी ग्राम गढ़ा सैनी थाना बक्सा जिला जौनपुर उम्र 21 वर्ष 
 2. हरिशंकर यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम सादनपुर थाना बक्सा जिला जौनपुर उम्र 45 वर्ष
 3. सन्तोष यादव पुत्र जीयाराम यादव निवासी ग्राम सादनपुर थाना बक्शा जिला जौनपुर उम्र 38 वर्ष

आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त हरिशंकर यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम सादनपुर थाना बक्सा जिला जौनपुर के विरुद्ध थाना कन्दवा जनपद चन्दौली पर अभियोग संख्या 83/2017 धारा 11 पशु क्रुरता नि. अधि.

बरामदगी का विवरण-
03 राशि गोवंश
03 वाहन क्रमशः- 1. -UP 62 DT 4781 इन्ट्रा पिकअप, 2-UP 67 BT 2665 व 3-ब्रेजा वाहन सं0 UP 62 BP 7667
02 मोबाइल  एन्ड्राडयड व 400/- रूपये

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय- थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 अवधेश नारायण थाना सैयदराजा चन्दौली । 
3. हे0कां0 मो0 नसीरुद्दीन हुमायूं थाना सैयदराजा चन्दौली
4. का0 बृजेश चौहान थाना सैयदराजा चन्दौली
5. का0 शंकर प्रसाद थाना सैयदराजा चन्दौली
6. का0 विष्ण दत्त प्रजापति थाना सैयदराजा चन्दौली
7. का. राजू सिंह थाना सैयदराजा चन्दौलीशामिल रहे |