मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 26 मार्च 2026

मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया

मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
  • कब्जे से कुल 1,17,220/- रुपये, 52 मोटरसाइकिल, 12 स्मार्ट फोन, 208 ताश के पत्ते व 04 खोखा कारतूस एवं 01 जिन्दा कारतूस किया गया बरामद 

चन्दौली अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.03.2026 को थाना मुगलसराय व स्वाट/सर्विलांस  पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमरा के सिवान में मग्गू पटेल के घर के पास बगीचे और घर के अंदर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। 

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई मौके पर जुआ खेल रहे 14 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। तथा कुल 1,05,580/- फड़ से, 12 स्मार्ट फोन, 208 ताश के पत्ते, मौके से 52 मोटरसाइकिल व गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी के दौरान कुल-11,640/-रुपए  तथा फड के पास रखे गये बैग को चेक किया गया तो बैग से 04 खोखा कारतूस (32 बोर) एवं 01 जिन्दा कारतूस (32 बोर),   बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर  मु0अ0स0-135/2026 धारा-3/4 सार्वजनिक जुआ अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे आपस में मिलकर उक्त स्थान पर पैसे की लालच में जुआ खेल रहे थे। पुलिस से बचने के लिए जुआ खेलने का स्थान हर 10-15 दिन में बदल दिया जाता था। पूर्व में गंगा नदी के किनारे भी जुआ खेला जाता था, जहां विवाद होने के बाद स्थान बदल दिया गया। 

वर्तमान में मग्गू पटेल के मकान में जुआ संचालित किया जा रहा था। जुआ खेलने के दौरान सभी लोग अपने मोबाइल फोन फड़ पर ही रखते थे, ताकि बाहरी व्यक्तियों से पुलिस की गतिविधियों की सूचना मिलती रहे और समय रहते भागने का मौका मिल सके।



गिरफ्तार अभियुक्तों में
1.जितेन्द्र कुमार पाल पुत्र स्व० जगरदेव पाल निवासी ग्राम सिरगोवर्धनपुर थाना लंका जनपद वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष  
2.शेख अब्दुल्ला उर्फ डब्बल पुत्र स्व0 मो० एकराम निवासी ग्राम नाथूपूर कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली वर्तमान पता नईबस्ती चन्धासी म0नं0 245/1B थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 46 वर्ष 
3.राशिद खान पुत्र स्व0 कासिम निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 54 वर्ष 
4.आलोक कुमार कसेरा पुत्र  रमेश कुमार कसेरा निवासी इमामगंज कुदरी कोतवाली मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर उम्र 42 वर्ष  
5.श्याम बाबू पुत्र स्व० शिवनाथ सोनकर निवासी दुलहीपुर 52 बीघा भिसौड़ी रोड थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 44 वर्ष
6.संतोष यादव पुत्र स्व० जित्तू यादव निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 32 वर्ष 
7.रिंकू तिवारी पुत्र बिन्दू तिवारी निवासी आलूमिल नईबस्ती वार्ड नंबर 3 थाना अलीनगर उम्र 48 वर्ष 
8.आकाश साहनी पुत्र श्रीप्रकाश साहनी निवासी मदरवा थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 30 वर्ष 
9.बनारसी दीक्षित पुत्र स्व० राममूरत दीक्षित निवासी सुकुलपुरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर उम्र 45 वर्ष 
10.अरविन्द गिरि पुत्र आत्मा गिरी निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 25 वर्ष
11.छोटू कन्नौजिया पुत्र रामसरन निवासी मचरहटा वार्ड नंबर 2/476 थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 24 वर्ष 
12.अर्शलान अहमद पुत्र नियाज अहमद निवासी नाथूपूर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष
13.संतोष पटेल पुत्र स्व० मुरारी निवासी भोजपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष
14.मो0 शानू पुत्र स्व0 मो0 जुबैर निवासी म0 नं0 2/155 रामनगर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 40 वर्ष
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram