फर्जी “रॉ एजेंट” बनकर लोगों को करता था गुमराह, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 26 मार्च 2026

फर्जी “रॉ एजेंट” बनकर लोगों को करता था गुमराह, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कभी RAW एजेंट तो कभी असिस्टेंट कमांडेंट बताकर लोगों को गुमराह करता था।

फर्जी “रॉ एजेंट” बनकर लोगों को करता था गुमराह, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा

डीडीयू नगर/चन्दौली : कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कभी RAW एजेंट तो कभी असिस्टेंट कमांडेंट बताकर लोगों को गुमराह करता था।

 पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से कूट रचित (फर्जी) दस्तावेज, निमंत्रण पत्र और वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ।

ऐसे करता था फर्जीवाड़ा, पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया

मोबाइल पर ChatGPT की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था ,खुद को कभी RAW एजेंट तो कभी अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था
जरूरत पड़ने पर इन कागजातों का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए करता था।

गिरफ्तार आरोपी रूपेश उपाध्याय (22 वर्ष)

निवासी -हेतमपुर, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram