चंदौली: दो पिकअप से 19 गोवंश बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

चंदौली: दो पिकअप से 19 गोवंश बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

सैयदराजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से वध के लिए ले जाए जा रहे 19 गोवंश को बरामद किया है और दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

चंदौली: दो पिकअप से 19 गोवंश बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार
 दो पिकअप से 19 गोवंश बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : जिले में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सैयदराजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से वध के लिए ले जाए जा रहे 19 गोवंश को बरामद किया है और दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Superintendent of Police Aditya Langhe के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सदर क्षेत्राधिकारी अनंत चंद्रशेखर और प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में, सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम 26 मार्च 2026 को सैयदराजा चौराहे पर गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि NH-2 हाईवे से चंदौली की ओर से दो संदिग्ध पिकअप वाहन आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जेठमलपुर गांव चौराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी।

करीब 20-25 मिनट बाद दोनों पिकअप वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालकों ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की और पुलिस टीम को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। एक पिकअप वाहन बैरियर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर रुक गया, जबकि दूसरा वाहन कुछ दूर जाकर सर्विस लेन में खड़ा मिला।

पुलिस ने घेराबंदी कर पहले वाहन (MP17ZS3374) के चालक और परिचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इख्तियार खान (24 वर्ष) निवासी मऊगंज, मध्य प्रदेश और पंकज आदिवासी (21 वर्ष) निवासी मऊगंज, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पहले पिकअप से 13 और दूसरे पिकअप से 6 गोवंश बरामद किए गए, इस प्रकार कुल 19 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

इस मामले में थाना सैयदराजा में एफआईआर संख्या 90/2026 दर्ज करते हुए यूपी गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा बीएनएस की धारा 109/325/3(5) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram