अवैध संबंध में पत्नी व ननदोई ने की पति की हत्या, फांसी का रूप देकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

अवैध संबंध में पत्नी व ननदोई ने की पति की हत्या, फांसी का रूप देकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास

मृतक राजवंश की गला घोटकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी राम दुलारी व उसके बहनोई रामजनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध संबंध में पत्नी व ननदोई ने की पति की हत्या, फांसी का रूप देकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास
  • थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद
चन्दौली  : पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,अरुण कुमार सिंह  के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बबुरी विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक-07.04.2026 को थाना बबुरी टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर बडउर खुरहुजा गाँव में मृतक राजवंश की गला घोटकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी राम दुलारी व उसके बहनोई रामजनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली दुर्गा इण्टर कालेज के सामने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


दिनांक 01.03.2026 को प्रार्थी हीरा वियार पुत्र स्व० विश्वनाथ वियार निवासी ग्राम खुरुहुजा (वरऊर), थाना बबुरी, जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भतीजे राजवंश वियार ने अपनी भूमि ग्राम रामगढ़ में रविन्दर यादव के पास गिरवी रखी थी। 


भूमि वापस लेने जाने पर रविन्दर यादव द्वारा मना करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे परेशान होकर राजवंश वियार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बबुरी पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 108 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।


पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी राम दुलारी पत्नी स्व0 राजवंश, निवासी ग्राम बडउर खुरहुजा, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 40 वर्ष) द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.02.2026 को उसके ननदोई रामजनम से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसके अनुसार वह रात्रि में उसके घर आया। रात्रि में भोजन (बाटी-चोखा) के दौरान मृतक एवं रामजनम के बीच विवाद हुआ, जो बाद में शांत हो गया। रात्रि लगभग 12:00 बजे रामजनम पुनः घर आया, जहां दोनों के बीच अवैध संबंध बने। इसी दौरान मृतक द्वारा दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने पर विवाद हुआ, जिसमें रामजनम द्वारा मृतक का गला दबाया गया। तत्पश्चात राम दुलारी एवं रामजनम ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। 


प्रातःकाल राम दुलारी द्वारा रोने-चिल्लाने का नाटक कर घटना को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया तथा पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक अन्य व्यक्ति (रविन्द्र यादव) को झूठा फंसाने की योजना बनाई गई थी, जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम | मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram