चंदौली पुलिस और स्वाट टीम ने बलुआ गंगा पुल पर ₹2 करोड़ की 1200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदा ट्रक पकड़ा। लकड़ी के बुरादे की आड़ में हरियाणा से बिहार जा रही थी खेप।
- बलुआ पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई: गंगा पुल पर दबोचा गया शराब लदा ट्रक
- लकड़ी के बुरादे की बोरियों में छिपा रखी थी 1200 पेटी 'ओल्ड हैबिट' अंग्रेजी शराब
- हरियाणा से बिहार जा रही थी खेप, बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग ₹2 करोड़
- हिमाचल और पंजाब के 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम की सतर्कता से खुला राज
Purvanchal Crime/ चन्दौली : प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम राम जन्म यादव व प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गंगा नदी बलुआ पुल ( वाराणसी से बिहार जाने वाले मार्ग पर) पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान चन्दौली की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक (सं0 HR65A5988) को पुलिस टीम द्वारा सतर्कतापूर्वक रोका गया।
ट्रक से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे चालक वद एक अन्य अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की पहचान की पहचान
1.लताश पुत्र अश्वनी कुमार निवासी मलाहात थाना उन्ना जिला उन्ना ( हिमाचल प्रदेश) उम्र करीब 34 वर्ष
2. विरेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी मलखपुर थाना लालडू जिला मोहाली SAS नगर ( पंजाब) उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई।
ट्रक के डाले की सघन तलाशी लेने पर पीछे रखी प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे की आड़ में छिपाकर रखी गई OLD HABBIT ब्रांड की कुल 1200 पेटी (11408.76 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।


