Mirzapur Crime News : रहस्यमय परिस्थितियों में किसान की मौत , चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

Mirzapur Crime News : रहस्यमय परिस्थितियों में किसान की मौत , चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सार संक्षेप 

कछवां थाना अंतर्गत एक किसान की बुधवार की देर रात संदिग्ध हालत में मौत होते ही हड़कंप मच गया | इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

आक्रोश करते हुए ग्रामीण 

पूरी खबर 

मिर्जापुर, पूर्वांचल । जनपद के कछवां थाना अंतर्गत एक किसान की बुधवार की देर रात संदिग्ध हालत में मौत होते ही हड़कंप मच गया। इसे हत्या मानते हुए मृतक के भाई व ग्रामीणों में थाने में धरना दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जनपद के बरैनी गांव निवासी विष्णु पुत्र मुक्ति सिंह के खेत को अधिया पर लेकर उसका भाई माने बिंद (50) खेती करता था। वह बुधवार की रात ट्रैक्टर से वह धान पहुंचाने विष्णु के घर गया हुआ था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हो गयी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई। जब जाकर देखा तो उसके भाई का शव पड़ा हुआ था। 


मौके से विष्णु समेत चार लोग उसे देखते ही भाग गए। इस मामले में आरोपित विष्णु सिंह के परिजनों का कहना था कि वह उनका धान पहुंचने आया था। और साथ ही वह अपना भी धान लेकर आया था। इस धान बेचकर जो रुपया मिले उसे उसने देने की बात कही थी और फिर चला गया। बताय जाता है कि ट्रैक्टर पर बैठकर वापस घर जाते समय जानकारी मिली की गिरने से मौत हो गई।


मिर्जापुर सदर सीओ शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चार लोगों पर नामजद तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश थाना प्रभारी कछवां रामस्वरूप वर्मा को गया है। सीओ सदर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच  शुरू दी गयी है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram👉 Teligram.