09 तस्कर संग भारी मात्रा में कछुआ डीडीयू जंक्शन पर बरामद - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

09 तस्कर संग भारी मात्रा में कछुआ डीडीयू जंक्शन पर बरामद

 डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म न 03 पर 09 तस्कर संग भारी मात्रा में कछुआ  बरामद किया गया| पकड़े गए सभी महिलाएं व पुरुष यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं| 

09 तस्कर संग भारी मात्रा में कछुआ डीडीयू जंक्शन पर बरामद


पीडीडीयू/चंदौली। डीडीयू जंक्शन पुलिस को गाड़ी संख्या 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (दिल्ली से गुवाहाटी) के मार्गरक्षण दल के प्रधान आरक्षी चंद्रवीर सिंह व तीन अन्य आरक्षी (कानपुर से डीडीयू) द्वारा कोच संख्या S/1 और S/2 के गैलरी से कुछ महिलाओं और पुरुष को पकड़ा , जिनके पास थैलों और बोरो में कछुआ रखा गया था, फिर उन्हें डीडीयू जंक्शन पर उतार लिया गया।

 आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के अवर निरीक्षक जे ओथराम यादव व आरपीएफ आउट पोस्ट जीवनाथपुर के शिवचंद्र राम साथ अधिकारीगण व जवान उक्त गाड़ी के डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म न 03 पर 05 महिलाओं और 04 पुरुष को उतारा।   

09 तस्कर संग भारी मात्रा में कछुआ डीडीयू जंक्शन पर बरामद


सभी ने पूछने पर अपना नाम व पता :- 
        
         (1)कुसुम 40 वर्ष पति अजय 
                                                                                                                                                           (2)पिंकी 18 वर्ष पिता स्वर्गीय बाबू लाल
(3)अनिता 35 वर्ष पति बाबू लाल  
(4)रुक्सा 35 वर्ष पति नवाली  
(5)लछछो 40 वर्ष पति राजेश 
(6)शतुर्धन 19 वर्ष पति अमर  
(7)राकेश 25 वर्ष पिता बाबुलाल  
(8)छब्बू 22 वर्ष पिता स्वर्गीय छेददु  
 (9) पंचम 30 वर्ष पिता राजेश सभी निवासी माहेसुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। 

 पुलिस ये सभी के साथ 21 झोले और बोरियों को लेकर पोस्ट पर पहुंची ,जहां पर गिनती करने पर बड़ा कछुआ- 27 तथा 130 छोटा कछुआ बरामद हुआ । बरामद कछुआ के संबंध में उसके संबंध में पूछने पर बताया कि सुल्तानपुर से लेकर कटिहार जा रहे थे | जहां पर गांव-गांव घूम कर बेचते और कुछ कमा कर वापस आ जाते।  तत्पश्चात इस बरामदगी की जिला वन अधिकारी को सूचित किया गया और साथ ही उसके आधार पर एक लिखित रिपोर्ट के बाद वन विभाग से आये अधिकारीगण को सुपुर्द किया गया।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram