Gorakhpur News : किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध जताने पर भाई को छत से फेंका - PURVANCHAL CRIME

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 11 जून 2023

Gorakhpur News : किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध जताने पर भाई को छत से फेंका

पड़ोस में रहने वाले युवक ने छत पर सो रही किशोरी के साथ हैवानियत पर उतर आया ।

Gorakhpur News : किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध जताने पर भाई को छत से फेंका
गोरखपुर में युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर। पूर्वांचल के गोरखपुर जनपद की यह खबर आप को हैरान कर सकती है। एक छत पर सो रही किशोरी के मुंह में शुक्रवार की रात कपड़ा ठूंसकर पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की ।

 शोर मचाने पर जगे छोटे भाई ने जब युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। संयोग ठीक रहा कि भाई छज्जे पर गिरा जिससे भाई की जान बच गई। सहजनवां थाना पुलिस आरोपित की धर पकड़ में लगी हुई है।

क्या है यह मामला ?


उसके पिता ने जिले के सहजनवां थाना पुलिस को तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार की रात में 17 वर्षीय उसकी बेटी छत पर सो रही थी। तभी रात में 12 बजे के करीब पड़ोस का रहने वाला एक युवक छत पर चढ़ गया। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर दुष्कर्म का प्रयास किया।

 बेटी के शोर मचाने पर छोटे बेटे की नींद खुली तो उसने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने बेटे को छत से फेंक दिया जो छज्जे पर गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे छज्जे से नीचे उतारा। उसे हल्की चोटें आयी नहीं तो जान भी जा सकती थी। थानाध्यक्ष सहजनवां महेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल क्राइम मुजरिम को बेनकाब करती सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ पोर्टल Purvanchal Crime News For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter 👉 Instagram.